मंझनपुर: अजरौली में सवा बीघा जमीन ने बाप की जान ली, बेटे ने मां-भाई संग मिलकर कुल्हाड़ी से की हत्या, 24 घंटे में हुआ खुलासा
अजरौली गांव में जमीन के विवाद ने एक पिता की जान ले ली। बेटे ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर साजिश रचते हुए कुल्हाड़ी से वार कर पिता नथन सरोज की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात 28 मार्च की शाम की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे।