गोगरी: फतेहपुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में शनिवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई है। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शनिवार की शाम चार बजे तक सभी घायलों का इलाज जारी था। बताया जाता है कि मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हुई।