हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के भैरवपुर निवासी सचिन कुमार (पिता मनोज सिंह) ने शनिवार को थाना प्रभारी को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनसे ₹25 हजार की अवैध वसूली की। सचिन के अनुसार, घर में शादी होने के कारण वह गृह निर्माण कार्य के लिए बिहार से वैध जीएसटी चालानयुक्त बालू अपने निजी ट्रैक्टर (संख्या जेएच03एटी 3850) से ला रहे थे। इसी दौरान लंगरकोट गांव के