चैनपुर: निगम कर्मियों की लापरवाही से कोयल पुल बना तालाब,चेकपोस्ट के पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाकर पार कराया वाहनों को
नगर निगम कर्मियों की लापरवाही से चैनपुर शाहपुर और मेदिनीनगर के बीच स्थित कोयल ब्रिज पर सफाई नहीं होती है। बालू, डस्ट और अन्य मेटेरियल के परिवहन से कोयल पुल के दोनों छोर पर भारी गंदगी जम गई है और पानी निकलने वाले छेद बंद हो गए हैं। ऐसे में सोमवार शाम हुई तेज बारिश के बाद कोयल पुल तालाब बन गया। जल निकासी नहीं होने के कारण पुल के ऊपर भारी जल जमाव हो गया।