लोहरदगा: टेंडर अवधि समाप्त होने के बाद भी लोहरदगा बड़ा तालाब में जारी मछली निकासी,स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई कीमांग
लोहरदगा जिले के बड़ा तालाब से अवैध रूप से मछली निकासी किए जाने का मामला मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तालाब का पूर्व टेंडर मार्च 2026 में समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद टेंडर अवधि समाप्त होने के बाद से लगातार जाल लगाकर मछलियां निकाली जा रही हैं।