बांधवगढ़: उमरिया में गेहूं खरीदी तेज, 2670 किसानों से 7223 मीट्रिक टन का हुआ उपार्जन
उमरिया जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य लगातार जारी है। जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार अब तक जिले के 2670 किसानों से 7223 दशमलव 1 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।जिले में गेहूं उपार्जन के लिए कुल 35 केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 34 केंद्र निर्धारित हैं और वर्तमान में 33 केंद्रों पर खरीदी कार्य शुरू हो चुका है।