सुल्तानपुर: ससुरालियों ने दहेज में मांगे ₹5 लाख और कार, बेटी होने पर उत्पीड़न करने और तलाक देने का आरोप; नगर कोतवाली में FIR दर्ज
सुलतानपुर में एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। पीड़िता की शादी नवंबर 2022 में कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सोहेल बेग से हुई थी। शादी में पीड़िता के परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया।ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था। पति सोहेल बेग, ससुर हकीक बेग, सास अजमतुल निशा, ननद सनोबर और बबली बानो, देवर सेबू बेग और मो