सुल्तानपुर: शहर में पहुंचे सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय बुधवार रात 10 बजे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने शहर के दरियापुर मोहल्ले पहुंचे। वहां मीडिया से बातचीत के दौरान वे भाजपा पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीति पूरी तरह से वोट बैंक की नीति पर आधारित है। जो व्यवस्था वर्षों से लागू है, उसे जबरदस्ती बदलने की कोशिश की जा रही है। यह देश भाईचारे का है और इसे बनाए रखना चाहिए,