मुरार: ग्वालियर में पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंपों पर ‘शक्ति दीदियों’ को कमान, 85 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
Morar, Gwalior | Nov 6, 2025 ग्वालियर में पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंपों पर ‘शक्ति दीदियों’ की कमान: 85 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर ग्वालियर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। अब शहर के सभी पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंपों की कमान ‘शक्ति दीदियों’ के हाथों में है। गुरुवार को छह और जरूरतमंद महिलाओं को फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में नियुक्त किया गया