भिण्ड बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रक्षपाल सिंह राजावत शनिवार सुबह 9 बजे भिंड शहर के मटिया अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल सहित विभिन्न पदक जीतने वाले पहलवानों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर बीएसपी नेता ने कहा कि कुश्ती हमारे अंचल की शान है। चंबल क्षेत्र में शुरू से ही लोगो को कुश्ती का शौक रहा है