अंबा गोयड़ा गांव में सुने घर का चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात कीमती सामान सहित 40000 की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही गृह स्वामी मुन्ना दास अपने घर पहुंचे। इसके बाद फिर बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात के विरुद्ध शिकायत किया है। पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।