परसिया: जाम्बिया में वेकोलि की रेस्क्यू टीम इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अव्वल, राजेश सुमन को मिला बेस्ट टेक्निशियन का अवार्ड
जांबिया में इंटरनेशल माईंस रेस्क्यु कांपिटिशन में डब्ल्युसीएल की टीम को ओवरआल प्रथम पुरस्कार मिला। 11 देशों की 22 टीम प्रतियोगिता में शामिल हुई। बेस्ट टेक्नििशियन का अवार्ड राजेश कुमार सुमन को मिला। शनिवार को वे परासिया आए। सुबह नौ बजे इस प्रतियोगिता की तैयारियां, उपलब्धियां और एक बचाव कर्मी के रूप में देश का नाम रौशने के लिए की गई मेहनत को उन्होंने बताया।