आठनेर: मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार और वेतन कटौती की धमकी के आरोप: आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों परेशान
Athner, Betul | Jul 9, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आठनेर के कर्मचारियों ने एपीएम रिषभ चौबीतकर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि एपीएम द्वारा लगातार अनावश्यक दबाव बनाया जाता है और किसी भी छोटी त्रुटि पर बिना निष्पक्ष जांच के कर्मचारियों को दोषी ठहराया जाता है।