चंदवारा: चंदवारा से नाबालिग को पकड़ने गई पुलिस पर चाकू से हमला की कोशिश, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव से नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर ही चाकू से हमला करने की कोशिश हुई। घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार को सुबह 10 बजे जानकारी मुताबिक जयनगर थाना क्षेत्र की 6 जुलाई से लापता एक नाबालिग को उसके प्रेमी के साथ गरागड़गी गांव में देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।