कनवास पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब 7:15 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार संदीप को कनवास के सार्वजनिक मार्ग पर शराब पीकर वाहन चलाते हुए रोका गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया।