सिवनी मालवा: तेज आंधी बारिश से सिवनीमालवा क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में सड़क किनारे गिरे पेड़,बारिश के चलते मूंग फसल बर्बाद
सिवनी मालवा क्षेत्र के व उसके आसपास के ग्रामीण अंचल क्षेत्र में शनिवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला। दोपहर करीब 3:30 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। तेज आंधी के कारण सिवनी मालवा-हरदा मार्ग पर ग्राम पगढाल के पास कई स्थानों पर सड़क किनारे पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। इस बारिश से क्षेत्र में मूंग फसल को काफी नुकसान हुआ है जिसके चलते किसान परेशान है