बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में हिंदुस्तान स्काउट गाइड अभिरुचि शिविर में विशेष डांस कक्षा का समापन
हिंदुस्तान स्काउट गाइड अभिरुचि शिविर चिडियावासा में 18 मई से प्रारंभ हुआ ,शिविर में सिलाई, मेहंदी,कंप्यूटर,इंग्लिश स्पोकन डांस, संगीत,चित्रकला, वेस्ट टू बेस्ट मटेरियल आदि कार्य विभिन्न एक्सपर्ट द्वारा प्रतिदिन सिखाये जा रहे है। शनिवार सुबह 11 बजे इस शिविर मे प्रसिद्ध डांसर कालू सर मोटगांव द्वारा विद्यालय में उपस्थित होकर छात्रों को डांस का अभ्यास करवाया गया।