दुधि: नधीरा गांव के पास सड़क हादसे में लाइनमैन समेत दो लोग हुए घायल, बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में संविदा लाइनमैन सहित दो लोग घायल हो गए। यह घटना किरबिल-झिल्लीमहुआ मार्ग पर नधीरा गांव के पास हुई।जानकारी के अनुसार, नधीरा गांव निवासी 35 वर्षीय रामप्रसाद, जो संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं, अपने गांव के ही 38 वर्षीय शिवकुमार विश्वकर्मा के साथ बाइक बनवाने काचन गांव गए थे।