सरैयाहाट/प्रखंड के बबनखेता पंचायत के मुखिया विनोद मुर्मू ने रविवार 2, 00पीएम को हंसडीहा थाना में आवेदन देकर बारीडीह गांव के श्याम सुंदर पांडे तथा जितेंद्र सिकदर पर जाति सूचक गाली देने,व मारपीट करने मामले में मामला दर्ज कराया है। मुखिया विनोद मुर्मू के आवेदन पर हंसडीहा पुलिस थाना कांड संख्या 122/2025 अंकित कर छानबीन शुरू कर दिया गया है।