दमोह: आयुष्मान योजना के तहत अंडाशय की बड़ी गांठ से पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में किया गया सफल ऑपरेशन
Damoh, Damoh | Feb 28, 2024 जिला अस्पताल मे एक महिला लंबे समय से अंडाशय की बड़ी गांठ से पीड़ित थी। जिसका सफल ऑपरेशन जिला अस्पताल में एम.सी.एच. इंचार्ज एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता त्रिवेदी, शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ उमेश तंतुवाय, निश्चेत्ना विशेषज्ञ डॉ. सचिन एवं उनकी सहायक टीम तथा नर्सिंग ऑफिसर्स मनीषा एवं मीरा के सहयोग से किया गया।