मुज़फ्फरनगर: तेज रफ्तार का तांडव! कार ने नल, बिजली पोल और खोखा तोड़कर पेड़ से मारी टक्कर, चालक घायल; कार के उड़े परखच्चे
मुजफ्फरनगर के चरथावल-थानाभवन मार्ग पर नगला राई गांव के पास देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार ने पहले सरकारी नल और बिजली के पोल को टक्कर मारी, फिर एक खोखे को क्षतिग्रस्त करती हुई पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि खोखे पर कोई मौजूद नहीं था।