दलौदा: SP के निर्देश पर भावगढ़, बेहपुर व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एवं एसएसबी फ़ोर्स द्वारा किया गया भ्रमण
मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देश पर भावगढ़, बेहपुर, नांदवेल निबोद के संवेदनशील क्षेत्रो में पुलिस एवं एसएसबी फोर्स द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भ्रमण किया गया। पुलिस द्वारा भ्रमण कर अपराधी किस्म के लोगों पर नजर रखी जा रही है।