बेरमो: फुसरो बाजार पर फिर छाया धुएं का कहर, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल
Bermo, Bokaro | Apr 10, 2026 बेरमो के फुसरो बाजार में एक बार फिर धुएं का कहर देखने को मिला, जहां पूरे इलाके में धुएं की मोटी परत छा गई।शुक्रवार समय लगभग 7 बजे बताया गया कि हालात ऐसे हो गए कि लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।