सिवनी: रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरी फॉर्च्यूनर, टला बड़ा हादसा, पूरा परिवार सुरक्षित
Seoni, Seoni | May 30, 2026 सिवनी-छिंदवाड़ा बायपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारणो की जांच की जा रही।