गुलाबगंज: रविवार शाम 5 बजे गुलाबगंज में विधायक मुकेश टंडन ने बाजार पहुंचकर लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, जाना हालचाल
विदिशा गुलाबगंज के विधायक मुकेश टंडन रविवार शाम 5 बजे गुलाबगंज पहुंचे जहां उन्होंने मुख्य बाजार और पटाखा बाजार में पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया। दीपावली की शुभकामनाएं दी, इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष राकेश कटारे, छत्रपाल शर्मा, बृजेश लोधी, विदिशा जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह कंग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल।