टिकारी: टिकारी प्रखंड के तेलहा निवासी वायुसेना सार्जेंट आलोक रंजन का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन
Tikari, Gaya | Apr 4, 2026 टिकारी प्रखंड के तेलहा निवासी वायुसेना सार्जेंट आलोक रंजन का 45 वर्ष की उम्र में इलाज के दौरान निधन हो गया। बैंगलोर यूनिट में पदस्थापित जवान लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। दिल्ली में इलाज के क्रम में मौत उपरांत स्थानीय मुक्ति धाम में वायुसेना जवानों ने शोक सलामी के साथ अंतिम विदाई दी। दिवंगत जवान के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।