कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात युवक का शव
अपरावतपुर थाना क्षेत्र के एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल के पास शाम लगभग साढ़े चार बजे कूड़े के देर में एक अज्ञात युवक का शव मुंह के बल पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची रावतपुर पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की अभी तक शिनाख्त हैं नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।