सरीला तहसील क्षेत्र के इछौरा जिटकिरी ग्रामीण इलाकों में संचालित लगभग सभी आधा दर्जन बालू की खदानों में स्थानीय प्रसाशन और खनिज विभाग की मिलीभगत से मिलीभगत से बेतहाशा और अविवेकपूर्ण बालू का अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है। बालू माफिया और उनके गुर्गे मानक के विपरीत भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से नदी की तल की गहराई में जाकर जलधारा से अवैध खनन कर रहे हैं।