औरैया: शहर के बाजारों में घूमकर एएसपी ने कहा, त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखें लोग
मंगलवार को शाम 7 बजे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने कोतवाली परिसर से अधीनस्थों के साथ निकाला। इस दौरान उन्होंने शहर के बाजारों में पैदल घूमते हुए लोगों से वार्ता की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा अष्टमी एवं दशहरे का पर्व आने वाला है इसके उपरांत करवा चौथ, धनतेरस एवं दीपावली का भी त्यौहार है। पुलिस लगातार भ्रमण करते हुए लोगों से संवाद कर रही है।