लोहरदगा: सदर अस्पताल में पेयजल संकट से मरीजों के परिजन परेशान, एक ओर मौत का मातम तो दूसरी ओर पानी के लिए भटकते रहे लोग
लोहरदगा। सदर अस्पताल में इन दिनों पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में नगर पालिका द्वारा स्थापित पेयजल व्यवस्था पिछले कई सरसों से खराब है इधर चापाकल करीब 15 दिनों से खराब पड़ा हुआ है और उसके समीप रखा गया पानी भंडारण गड्ढा भी खाली पड़ा है। ऐसे में मरीजों के परिजनों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है