ग्वालियर गिर्द: भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव श्रद्धा भाव से मनाया गया, शोभा यात्रा निकाली गई
भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्योत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कायस्थ समाज द्वारा आयोजित इस विशेष अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई ढोल-नगाड़ों की थाप और 'चित्रगुप्ताय नम:' के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।दौलतगंज स्थित सर्वदेव मंदिर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में समाज की एकता और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।