कांके: होटल टिटोस हत्याकांड: प्रिंस खान गैंग का मुख्य शूटर गिरफ्तार, रांची पुलिस की कार्रवाई
Kanke, Ranchi | Mar 29, 2026 रांची पुलिस गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग पर एक बड़ी कार्रवाई की है. टिटोस होटल गोलीकांड का खुलासा करते हुए मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही इसकी निशानदेही पर हथियार जब्त किया गया है. इस हत्याकांड में अब तक पाँच लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. साथ ही इस कांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारास राणा ने प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया है.