रावतभाटा: कोटा–रावतभाटा मार्ग बना संकट की सड़क, फंसे ट्रक ने रोका यातायात, नेटवर्क ठप होने से उजागर हुई आपदा प्रबंधन की पोल
गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कोटा–रावतभाटा मार्ग पर संकरे और घुमावदार हिस्से में एक ट्रक फंस गया, जिससे कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालात तब और बिगड़ गए जब कई किलोमीटर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया। जाम में फंसे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचि