गुना नगर: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मठकरी कॉलोनी से अखाड़ों के साथ शहर में निकाली गई घोटा यात्रा
गुना शहर में हनुमान जन्म उत्सव की पूर्व संध्या पर धार्मिक संगठनों के लोगों ने घोटा यात्रा निकाली। मठकरी कॉलोनी से शुरू हुई घोटा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। अखाड़े के साथ घोटा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः मठकरी कॉलोनी पहुंची। जहा पर हनुमान जन्म उत्सव की पूर्व संध्या पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।