गुना नगर: यूपीएससी में चयनित गुना के मानव जैन और संदीप रघुवंशी के निवास पर पहुंचे आर्यमन सिंधिया, की मुलाकात
गुना के दो युवा मानव जैन और संदीप रघुवंशी का यूपीएससी में चयन हुआ है। 22 अप्रैल सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे आर्यमन सिंधिया गुना पहुंचे। यूपीएससी में चयनित संदीप रघुवंशी और मानव जैन के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा के बारे में दोनों से जाना। वही कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा की।