गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर मेला परिसर और मार्गों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, गुना पुलिस ने यातायात रोड मैप किया जारी
गुना शहर में हनुमान जन्म उत्सव पर 23 अप्रैल को हनुमान टेकरी धाम पर दो दिवसीय विशाल मेले का शुरू होगा। शहर में यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं को आने जाने में असुविधा हो के लिए गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में गुना पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर यातायात व्यवस्था का रोड मैप जारी किया है। श्रद्धालु और आमजन से पुलिस प्रशासन का सहयोग की अपील की गई है।