महाराजगंज: बगाही में अज्ञात कारणों से प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए के नुकसान का आकलन
25 मई सोमवार की सुबह 3:00 के आसपास अज्ञात कारणों से प्लाई फैक्ट्री मे आग लग गई।थोड़ी ही देर मे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी होते ही आसपास के लोगों मे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, परंतु फायर की करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने मे असमर्थ रही। प्रयास किये जा रहे है।