अरवल: बाइक हादसे में घायल मुमताज की अस्पताल में मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Arwal, Arwal | May 12, 2026 सड़क दुर्घटना में घायल मखदूमाबाद निवासी मुमताज आलम की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक से हुए हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद मुमताज की जान चली गई। खबर मिलते ही मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। वे इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे।