बालोद: ग्राम बिरेतरा में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता की पहल, रंगोली, नुक्कड़ नाटक और रैली के जरिए दिया गया जल बचाओ का संदेश
Balod, Balod | Apr 14, 2026 ग्राम पंचायत बिरेतरा में नीर चेतना अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान ग्राम के नागरिकों के बीच जल संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है।