महोबा: पदभार ग्रहण करते ही पहले दिन एसपी शशांक सिंह ने की विशेष जनसुनवाई, डिजिटल माध्यम से त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 1, 2026 नवागत एसपी शशांक सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही पहले दिन पुलिस कार्यालय में विशेष जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को डिजिटल माध्यम से त्वरित निर्देश दिए। एसपी ने मामलों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पर जोर दिया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक भी किया और भरोसा दिलाया कि पुलिस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।