जसवंतनगर: मोहल्ला कटरा पुख्ता में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत विभाग और सभासद ने आग पर काबू पाया
ट्रांसफार्मर और उसकी केबल में आग लगने से हड़कंप मच गया। कटरा पुख्ता, चौक, मेहलई टोला और सराय खाम की बिजली ठप होने से सैंकड़ो उपभोक्ता प्रभावित हुए। फायर ब्रिगेड, सभासद प्रमोद कुमार और बिजली कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जेई कौशल पांडेय ने बताया ट्रांसफार्मर सुरक्षित है, केवल केबल जली है। नई केबल मंगाकर मरम्मत शुरू होगी। देर शाम तक बिजली दुरुस्त हो सकती है.