महोली: कारी पाकर के पास सड़क पर खड़े बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल लाने पर हुई मौत
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के कारी पाकर के पास सड़क के पास खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल को उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान मौत हो गई मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।