अनूपपुर: अनूपपुर सब्जी मंडी में कीमतों में भारी गिरावट, किसान बेहाल
जिले की सब्जी मंडी में इन दिनों सब्जियों के दामों में आई भारी गिरावट से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे किसानों को लागत तक निकालना मुश्किल हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई किसानों को अपनी सब्जियां औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अब वे परेशान है।