देवघर: गंगा दशहरा को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गंगा दशहरा को लेकर बाबा मंदिर में बुधवार सुबह 5:00 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। कतारबद्ध तरीके से बाबा मंदिर में जलार्पण करते हुए दिखे मंदिर के पुरोहित भरत श्रृंगारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुलभ दर्शन को लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई है ताकि श्रद्धालुओं को जलार्पण करने में कोई परेशानी ना हो सके साथी आज के दिन कई धार्मिक अनुष्ठान कराया गया।