बिना अनुमति मशाल जुलूस निकालकर मुख्य बाजार में अफरातफरी फैलाने के मामले में पुलिस ने युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित 15 नामजद व 5–7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।आरोप है जुलूस के दौरान लाठी-डंडों में कपड़ा लपेटकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग जलाई गई, जिससे मानव जीवन व संपत्ति को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।जिले में सोमवार शाम 6 बजे भी चर्चा का विषय रही।