सरमथुरा: टाइगर ट्रैकिंग के दौरान बाघिन ने किया हमला, बाघ मित्र घायल; हायर सेंटर किया रेफर
सरमथुरा वन क्षेत्र के रीझौनी बनखंड में शुक्रवार को टाइगर ट्रैकिंग के दौरान एक बाघिन ने बाघ मित्र पर हमला कर दिया। घटना में बाघ मित्र राजवीर मीणा घायल हो गए। उन्हें पहले सरमथुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धौलपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वन विभाग के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।