जमुआ की निकिता ने NEET-UG में मारी बाजी, 586 अंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान
गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के कीर्तनियाडीह गांव की छात्रा निकिता कुमारी ने NEET-UG 2026 में 586 अंक, 99.4 परसेंटाइल, AIR 15017 व EWS रैंक 1715 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वह सहायक शिक्षक दिनेश्वर मोदी की पुत्री हैं।
सफलता पर मुखिया सोनी देवी ने निकिता को शॉल, माला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। निकिता ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को देते हुए डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करने का संकल्प जताया।
इस उपलब्धि पर गौतम सागर राणा, पप्पू यादव सहित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। #apnagiridihnews #GiridihNews