सक्ती जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आशीष टिकरिहा ने बैठक ली और आत्मनिर्भर भारत संकल्प लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथ ही, युवाओं को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही, तब आगामी विस चुनाव में मजबूत स्थिति बनेगी। इस मौके पर सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल मौजूद थे।