थलीसैंण: मां कलिंगा मंदिर में 108 किलो का घंटा किया गया दान
थैलीसैंण तहसील के अंतर्गत मां कलिंगा मंदिर में आज 108 किलो का घंटा ग्राम कोठा मल्ला निवासी दान सिंह रावत द्वारा दान किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों द्वारा घंटे को सड़क से माता के मंदिर तक लाया गया। जिसकी विधिवत पूजा अर्चना कर माता के मंदिर में दान किया गया। वहीं इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।