थलीसैंण: कपरोली गांव की 106 वर्षीय महिला सहित अनेक बुजुर्गों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित
19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा पौड़ी जिले के बुजुर्गों दिव्यांगों और असहायों को मतदान किए जाने को लेकर पोस्टकार्ड के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है l सोमवार को थैलीसैंण विकासखंड के अंतर्गत कपरोली गांव की 106 वर्ष की सैकुली देवी सहित ग्राम की अन्य बुजुर्ग महिलाओं को भी पोस्टकार्ड देकर मतदान किए जाने को लेकर प्रेरित किया l